भोपाल | BDC News| bhopalonline.org
भोपाल की जीवनरेखा ‘बड़े तालाब’ के अस्तित्व से खिलवाड़ करने वालों पर प्रशासन का काल बनकर बुलडोजर लौटने वाला है। सोमवार (6 अप्रैल) से राजधानी के बैरागढ़ क्षेत्र में बड़े स्तर पर अतिक्रमण विरोधी अभियान की शुरुआत हो रही है। इस बार जिला प्रशासन के तेवर इतने तल्ख हैं कि जिन रसूखदारों ने अपने अवैध निर्माणों से ‘लाल निशान’ मिटाने की हिमाकत की है, उन्हें बिना किसी नोटिस के सीधे जमींदोज किया जाएगा।
बैरागढ़ बना अतिक्रमण का ‘हॉटस्पॉट’
सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया में सबसे ज्यादा अवैध निर्माण बैरागढ़ सर्कल में पाए गए हैं। प्रशासन ने यहाँ की कीमती जमीनों पर हुए कब्जों की पूरी फेहरिस्त तैयार कर ली है:
- चिह्नित निर्माण: बैरागढ़ क्षेत्र के कोहेफिजा, खानूगांव, हलालपुर, बैरागढ़ कलां, बेहटा और बोरबन में 266 अवैध निर्माण पाए गए हैं।
- रसूखदारों पर गाज: इनमें 44 ऐसे पक्के निर्माण हैं जो आलीशान विले, बंगले और बहुमंजिला इमारतों की शक्ल ले चुके हैं।
- झुग्गियों का जाल: बेहटा और बोरबन क्षेत्र में तालाब की जमीन पर पसरी 170 झुग्गियों को भी पूरी तरह हटाया जाएगा।
लाल निशान मिटाया तो खैर नहीं
प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि जिन लोगों ने चालाकी दिखाते हुए नगर निगम और जिला टास्क फोर्स द्वारा लगाए गए लाल निशानों को पेंट या पुट्टी से छिपाने की कोशिश की है, उन्हें ‘नियमों से छेड़छाड़’ का दोषी माना जाएगा। ऐसे मामलों में अब कोई रियायत या दोबारा नोटिस नहीं दिया जाएगा—मशीनें सीधे स्ट्रक्चर को ध्वस्त करेंगी।
FTL के दायरे में आने वाला हर ईंट हटेगा
प्रशासन की सख्ती का मुख्य आधार फुल टैंक लेवल (FTL) है:
- शहरी क्षेत्र: FTL से 50 मीटर के दायरे में आने वाले सभी 383 निर्माणों को ध्वस्त किया जाएगा।
- ग्रामीण क्षेत्र: तालाब की सीमा से 250 मीटर तक के दायरे में 16 मार्च 2022 के बाद बने हर निर्माण को अवैध मानकर हटाया जाएगा।
- सरकारी अतिक्रमण: चौंकाने वाली बात यह है कि बैरागढ़ और टीटी नगर क्षेत्र में करीब 66 सरकारी अतिक्रमण भी चिह्नित हैं, जिन पर भी कार्रवाई तय है।
कलेक्टर गाइडलाइन: नोटिस की एक हफ्ते की मोहलत आज समाप्त हो रही है। बैरागढ़ और टीटी नगर (117 अतिक्रमण) में सोमवार सुबह से ही भारी पुलिस बल के साथ नगर निगम का अमला तैनात रहेगा।
यह भी पढ़ें
- आमरस पूरी रेसिपी : गर्मियों में बनाएं बिल्कुल पारंपरिक और फूली-फूली आमरस-पूरी, जानें सीक्रेट टिप्स

- MP Nautapa Live Updates: नौतपा का प्रचंड आगाज ; सतना-छतरपुर सहित 5 जिलों में ‘तीव्र लू’ का रेड अलर्ट

- MP Fuel Price Hike : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल ; जानें भोपाल-इंदौर सहित बड़े शहरों के नए रेट्स

- Share Market Update : शेयर बाजार में बंपर उछाल, सेंसेक्स 800 अंक उछला; रुपया भी हुआ मजबूत

- Gold-Silver Price Today: खरीदने से पहले चेक करें भोपाल सहित बड़े शहरों के रेट्स

- 25 मई 2026 का पंचांग: गंगा दशहरा पर शुभ मुहूर्त और राहुकाल; जानें मेष से मीन तक का राशिफल व मूलांक फल

- अब न्याय की तराजू पर ‘ट्विशा शर्मा’ माैत

- Pakistan Train Blast : बलूचिस्तान के क्वेटा में जाफर एक्सप्रेस के पास आत्मघाती हमला, 30 की मौत, 82 घायल


