भोपाल : ‘लव ट्रैप’ और धर्मांतरण का खौफनाक खेल: दोस्ती की आड़ में ब्यूटीशियन के साथ दरिंदगी

प्रतीकात्मक छवि.  AI प्रतीकात्मक छवि. AI

भोपाल।BDC News| bhopalonline.org

खबर नए अंदाज में… इसकी शुरूआत होती है 31 दिसंबर 2024 की उस रात से, जब पूरा शहर नए साल के जश्न में डूबा था। छत्तीसगढ़ की एक 30 वर्षीय ब्यूटीशियन भोपाल के शाहपुरा स्थित एक होटल में अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई थी। उसे नहीं पता था कि यहाँ उसकी मुलाकात जिस युवती से होने वाली है, वह उसकी जिंदगी को नर्क बना देगी।दोस्ती, फिर माहिरा का जालपार्टी में हुई दोस्ती के बाद दोनों साथ रहने लगीं।

जनवरी 2025 में वे बागसेवनिया की रहने वाली अमरीन उर्फ माहिरा के घर शिफ्ट हो गईं। कुछ समय बाद ब्यूटीशियन को अहसास हुआ कि उसकी सहेली ने माहिरा के प्रभाव में आकर धर्म परिवर्तन कर लिया है और उसके भाई से निकाह कर लिया है। यहीं से माहिरा ने ब्यूटीशियन पर भी शिकंजा कसना शुरू किया।

नशीली चाय और दरिंदगी का सिलसिला

ब्यूटीशियन ने आरोप लगाया कि उसे छोटे कपड़े पहनने और पब-लाउंज में अनजान लोगों से मिलने के लिए मजबूर किया जाता था। विरोध करने पर धर्मांतरण का दबाव डाला गया।

अगस्त 2025: माहिरा का करीबी चंदन यादव उसे धमकाकर ले गया और बलात्कार किया। बदनाम करने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया गया।
नवंबर 2025: माहिरा उसे गांधी नगर स्थित अब्बास नगर ले गई, जहाँ उसके भाई बिलाल ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया।
दिसंबर 2025: हद तो तब हो गई जब माहिरा उसे निजी काम के बहाने अहमदाबाद ले गई और वहाँ यासिर नामक युवक से दरिंदगी कराई।
हार मानकर जनवरी 2026 में पीड़िता छत्तीसगढ़ अपने मामा के घर लौट गई।

इंस्टाग्राम चैट ने खोला राज: एक और शिकारसच्चाई तब सामने आई जब सोशल मीडिया पर ब्यूटीशियन की बात एक अन्य युवती से हुई। वह युवती भोपाल में वेटर का काम करती थी और उसे भी माहिरा ने नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया था। उस दूसरी पीड़िता के साथ भी चंदन, चानू और यासिर ने कई बार रेप किया और उसे देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया।जब दोनों लड़कियों ने एक-दूसरे को अपनी आपबीती सुनाई, तो उन्हें समझ आया कि यह एक बड़ा रैकेट है। दोनों रविवार रात बागसेवनिया थाने पहुँचीं और आरोपियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने छत्तीसगढ़ की ब्यूटीशियन की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ रेप और माहिरा के खिलाफ धर्मांतरण का मामला दर्ज किया है। वहीं, भोपाल की दूसरी पीड़िता के बयान पर भी एक अलग एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *