👁️ 539 Views
भोपाल: BDC Nerws|bhopalonline.org
मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार की देर रात प्रशासनिक मशीनरी में बड़ी सर्जरी की है। रात 2 बजे के बाद जारी हुए आदेशों में 11 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में स्वास्थ्य, जनसंपर्क, आबकारी और कृषि जैसे महत्वपूर्ण विभागों के मुखिया बदल दिए गए हैं।
प्रमुख विभागों में बदलाव
सबसे महत्वपूर्ण बदलाव स्वास्थ्य और जनसंपर्क विभाग में देखने को मिला है।
- अशोक वर्णवाल (ACS): अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल को अब स्वास्थ्य विभाग की कमान सौंपी गई है।
- संदीप यादव: स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव रहे संदीप यादव अब अशोक वर्णवाल की पुरानी जगह जिम्मेदारी संभालेंगे।
- मनीष सिंह: कद्दावर अफसर मनीष सिंह की एक बार फिर जनसंपर्क विभाग में वापसी हुई है। वे जनसंपर्क सचिव के साथ-साथ परिवहन सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
आबकारी नीति से ठीक पहले हटाए गए अभिजीत अग्रवाल
नई आबकारी नीति लागू होने से ऐन पहले सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।
- दीपक सक्सेना: जनसंपर्क आयुक्त के पद पर महज चार महीने रहने के बाद दीपक सक्सेना को नया आबकारी आयुक्त बनाया गया है।
- अभिजीत अग्रवाल: दो साल से आबकारी आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे अभिजीत अग्रवाल को हटाकर प्रबंध संचालक, राज्य सहकारी विपणन संघ बनाया गया है।
कृषि और बिजली विभाग में नई नियुक्तियाँ
- उमाशंकर भार्गव: राजभवन में 8 महीने बिताने के बाद भार्गव की मुख्यधारा में वापसी हुई है, उन्हें संचालक, किसान कल्याण एवं कृषि विकास बनाया गया है।
- अजय गुप्ता: इन्हें कृषि विभाग से हटाकर जबलपुर पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का MD नियुक्त किया गया है।
- सुनील दुबे: भिंड जिला पंचायत सीईओ से अब राज्यपाल के उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला पंचायत CEO स्तर पर फेरबदल
प्रशासनिक कसावट के लिए कई जिलों के जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) को भी बदला गया है:
- संघमित्रा गौतम: आलीराजपुर जिला पंचायत CEO।
- कमल सोलंकी: रायसेन जिला पंचायत CEO।
- भुरला सिंह सोलंकी: आगर मालवा जिला पंचायत CEO।
- मिलिंद कुमार नागदेवे: खरगोन जिला पंचायत CEO।
- वीर सिंह चौहान: भिंड जिला पंचायत CEO।
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई में उद्धव और राज ठाकरे का बड़ा प्रदर्शन

- सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा: उज्जैन से अयोध्या तक 1000 किमी का सफर

- Saptahik Rashifal 5 to 11 October 2026: जानिए मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल

- एशियन गेम्स 2026: भारत का शानदार अभियान 21 गोल्ड और 85 पदकों के साथ समाप्त

- बागमगुलिया: प्रोस्पेरा सोसाइटी में गणेशजी की मनोहारी प्रतिमा की स्थापना

- हनुमान अंश 200 करोड़ क्लब के करीब, 34वें दिन भी सिनेमाघरों में बरकरार है दबदबा




