सार.. बिहार चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। एनडीए ने बहुमत हासिल कर लिया है। एक बार फिर नीतश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार बिहार में काबिज होगी। ताजा परिणामों में एनडीए 190 के ऊपर सीटों पर और महागठबंधन 45 सीटों के अंदर सिमट गया है।
पटना। BDC News
Bihar vidhan sabha chunav Result 2025 LIVE Counting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बंपर वोटिंग के बाद शुक्रवार को परिणाम सामने आएंगे, जिससे साफ हो जाएगा कि बिहार में एनडीए सरकार बनने जा रही है। वोटों की गिनती जारी है। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन के पास 122 सीटें होना जरूरी है। एनडीए 194 सीटों पर आगे चल रहा है।
Bihar Chunav 2025 में NDA में शामिल बीजेपी 88, जदयू 78 चिराग पासवान की पार्टी LJP (रामविलास) 21, अन्य को छह सीटों पर हैं। वहीं महागठबंधन में शामिल RJD 32, कांग्रेस 04 अन्य छह पर आगे हैं। इस चुनाव में महुआ सीट से तेजप्रताप यादव, अलीनगर से मैथिली ठाकुर, मोकामा से अनंत सिंह, छपरा से खेसारी लाल यादव, राघोपुर से तेजस्वी यादव, तारापुर से सम्राट चौधरी, लखीसराय से विजय सिन्हा और प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के प्रदर्शन पर देशभर की नजरें हैं। इस लाइव ब्लॉग में ताजा अपडेट के लिए बने रहें BDC News के साथ
तस्वीरों में उत्साह और सन्नाष्टा
जीत का गुलाल.. एनडीए बिहार में सरकार बनाएगी। मतदाताओंं को फैसला सामने आने के बाद जश्न मनाया जा रहा है। जदयू के कार्यकर्ता जीत के रंग में रंगे हुए हैं।
फिर नीतीश सरकार… चुनाव परिणाम आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व मेंं चुनाव लड़ा है।
जीत के लड्डू… जदयू कार्यालय में जीत और सरकार बनने की ख्रुशी में खूब लड्डू बंटे। दल के नेताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया.
हार का सन्नाटा… आरजेडी के निराशाजनक परिणाम को असर लालू के निवास पर देखने को मिला। यहां सन्नाटा पसरा रहा। महागठबंधन 50 के अंदर सिमट गया है।