Headlines

    आतंरिक्ष में फंसे चीन के एस्ट्रोनॉट्स आठ माह बाद लौटेंगे, नया क्रू जाएगा

    आतंरिक्ष में फंसे चीन के एस्ट्रोनॉट्स आठ माह बाद लौटेंगे, नया क्रू जाएगा
    👁️ 308 Views

    सार… अंतरिक्ष में फंसे चीन के तीन एस्ट्रोनॉट्स जल्द ही धरती पर वापस लौटेंगे। अंतरिक्ष मिशन के दौरान इनके यान से अंतरिक्ष के मलबे का एक टुकड़ा टकरा गया था। अब नया क्रू अंतरिक्ष भेजा जा रहा है और उनके यान में ये अंतरिक्ष यात्री धरती पर वापस लौटेंगे।

    बीजिंग। BDC News

    अंतरिक्ष में फंसे चीन के तीन एस्ट्रोनॉट्स जल्द ही धरती पर वापस लौटेंगे। अंतरिक्ष मिशन के दौरान इनके यान से अंतरिक्ष के मलबे का एक टुकड़ा टकरा गया था। अब नया क्रू अंतरिक्ष भेजा जा रहा है और उनके यान में ये अंतरिक्ष यात्री धरती पर वापस लौटेंगे।  चीन के सरकारी मीडिया ने बताया कि ये तीनों अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन पर छह महीने के रोटेशन पर थे और 1 नवंबर को नए दल के पहुंचने के चार दिन बाद वापस धरती पर लौटने वाले थे। हालांकि अंतरिक्ष यात्रियों के शेनझोउ-20 अंतरिक्ष यान के अंतरिक्ष मलबे के एक छोटे से टुकड़े से टकराने की आशंका के बाद उनकी वापसी रद्द कर दी गई थी। अब वे शेनझोउ-21 यान से वापस आ रहे हैं। तीनों अंतरिक्ष यात्री – चेन डोंग, चेन झोंगरुई और वांग जी – अप्रैल में तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन गए थे।

    चांद पर इंसान उतारने की तैयार

    चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि वे (अंतरिक्ष यात्री) अच्छी स्थिति में हैं। काम कर रहे हैं और सामान्य रूप से रह रहे हैं। चीन ने 2003 से अपना अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरू किया था और उसके बाद से लगातार प्रगति की है। चीन ने अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाया है। 2030 तक चंद्रमा पर मानव को उतारने का लक्ष्य रखा है। शेनझोउ-21 मिशन के नवीनतम मिशन में प्रयोगों के लिए चूहों को अंतरिक्ष ले जाया गया है, जो चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम में पहली बार हुआ। 

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *