भोपाल में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निःशुल्क सिटी बस सेवा

भोपाल में रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निःशुल्क सिटी बस सेवा

भोपाल.BDC News. ब्यूरो

राजधानी भोपाल में रक्षाबंधन पर महिलाएं रात 9 बजे तक सिटी बसों में फ्री में सफर कर सकेंगी। नगर निगम ने बहनों को सिटी बसों में फ्री में घूमने का यह गिफ्ट दिया है। पहले कुल 25 रूट पर 368 सिटी बसें दौड़ती थी। इनमें से ढाई सौ से ज्यादा बसें पिछले एक साल में बंद हो गई। ऐसे में शेष बची 80 बसों में शनिवार को महिलाएं सफर कर सकेंगी।

हर साल नगर निगम देता है सुविधा


भोपाल नगर निगम ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को एक खास तोहफा दिया है। इस साल भी बहनें शनिवार को रात 9 बजे तक सिटी बसों में बिना कोई किराया दिए सफर कर सकेंगी। महापौर मालती राय ने बताया कि यह सुविधा हर साल की तरह इस बार भी दी जा रही है ताकि बहनें आसानी से अपने भाइयों से मिलने जा सकें।

इन रूटों पर सुविधा है महिलाओं को

पहले सिटी पहले पूरे शहर को कवर करती थी। इनमें बैरागढ़ के पास चिरायु हॉस्पिटल से लेकर अवधपुरी, न्यू मार्केट, अयोध्या बायपास, करोंद, एमपी नगर, मिसरोद, मंडीदीप, भोजपुर, होशंगाबाद रोड, कटारा हिल्स, बैरागढ़ चिचली, कोलार रोड, गांधीनगर, बंगरसिया, रायसेन रोड, लांबाखेड़ा, नारियलखेड़ा, भौंरी समेत 25 रूट शामिल हैं, लेकिन अभी 8 रूटों पर ही बसें दौड़ रही है। ऐसे में महिलाओं को इन्हीं रूटों पर मुफ्त में सफर करने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *