MP NEWS : BJP वालों के वाहनों से हूटर हटवाएं DGP.. जानिए किसने कहा

MP NEWS : BJP वालों के वाहनों से हूटर हटवाएं DGP.. जानिए किसने कहा

भोपाल. BDC News
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक को एक पत्र लिखकर प्रदेश में हूटर के दुरुपयोग के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।


पूर्व सीएम ने इस पत्र में उल्लेख किया है कि मध्यप्रदेश में मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के विरुद्ध निजी वाहनों में हूटर का दुरुपयोग करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सत्ताधारी दल के नेता बिना पात्रता के वाहनों पर हूटर लगाकर कानून का उल्लंघन कर रहे हैं।

WhatsApp%20Image%202025 02 21%20at%2017.46.38 8e5a38b9


दिग्विजय सिंह ने कहा है कि मोटर व्हीकल एक्ट 1989 के तहत पुलिस की गाड़ियों, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस के ही हूटर का इस्तेमाल किये जाने का नियम है। इन वाहनों के अतिरिक्त अन्य किसी भी वाहन का हूटर लगाना प्रतिबंधित है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में एक व्यापक अभियान चलाकर हूटर लगी गाड़ियों के चालान बनाए जाने चाहिए। प्रदेश में मोटर व्हीकल एक्ट का पालन कराना पुलिस का कर्तव्य है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *