Headlines

MP : अंबेडकर पर सियासत राजनीतिक भाषण की शर्त पर बैकफुट पर सरकार

MP : अंबेडकर पर सियासत राजनीतिक भाषण की शर्त पर बैकफुट पर सरकार
👁️ 88 Views

महू. BDC NEWS

संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर पर सियासी गरमाहट… मध्यप्रदेश के महू में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सभा है, जिसकी अनुमति में प्रशासन ने राजनीतिक और धर्म विरोधी भाषण पर रोक की शर्त के साथ दी थी। विवाद गहराने लगा तो एक ही दिन में प्रशासन ने अनुमति में ‘राजनीतिक’ शब्द हटा दिया।

बता दें कि 27 जनवरी को महू में होने वाली इस सभा के लिए कांग्रेस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजन स्थल पर डोम बनाने का काम शुरू हो चुका है। इंदौर से महू तक मार्ग को अभी से बैनर पोस्टरों से पाट दिया गया है। मालवा-निमाड़ के कई ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी दौरे कर चुके हैं। सभा के लिए दी गई अनुमति को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया था। अनुमति को लेकर कांग्रेस के नेता विरोध करने लगे थे, इसके बाद प्रशासन को अनुमति की शर्त बदलना पड़ा।

स्मारक के पास हेलीपैड
राहुल और प्रियंका महू दौरे में बाबा साहब के स्मारक पर भी जाएंगे। वहां से वे वेटनरी काॅलेज सभा स्थल पर जाएंगे। सभा स्थल और स्मारक के समीप कांग्रेस ने हेलीपैड की अनुमति मांगी थी। लेकिन प्रशासन ने सेना सुरक्षा के कारणों का हवाला देते हुए दशहरा मैदान की अनुमति नहीं दी है।प्रशासन ने 23 जनवरी को कांग्रेस की सभा के लिए अनुमति जारी की थी। उसमें छठे बिंदू पर मंच से राजनीतिक भाषण पर रोक का उल्लेख किया गया था।

बाद में बदली शर्त
राजनीतिक भाषण पर रोक लगाने के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरना शुरू किया तो एक दिन बाद ही प्रशासन ने अनुमति में राजनीतिक भाषण पर रोक हटाते हुए नए सिरे से अनुमति जारी की।

अनुमति की शर्तें

  • सभा स्थल पर 10% वॉलेटिंयर्स आयोजकों को तैनात करना होंगे।
  • कार्यक्रम के कारण ट्रैफिक की समस्या नहीं होना चाहिए।
  • आयोजन स्थल पर डीजे का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।
  • धर्म विरोधी भाषण नहीं दे सकते हैं नेता।
  • किसी भी तरह का हादसा होने पर आयोजक की जिम्मेदारी रहेगी।भोप

भोपाल डॉट कॉम, ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *