Headlines

मकर संक्रांति हमारी परंपराओं का प्रतीक : सबनानी

मकर संक्रांति हमारी परंपराओं का प्रतीक : सबनानी
👁️ 44 Views

मनुआभान की टेकरी पर सिंधी समाज का पतंग महोत्सव

भोपाल. BDC NEWS
Makar Sankranti : भारतीय सिंधु सभा एवं सिंधी मेला समिति ने मकर संक्रांति का पर्व मनुआभान की टेकरी मनाया। सिंधी समाज के उत्सवी समागम में पतंगों के पेंच लगे। तिल गुड के लड्‌डू खिलाकर एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम में विधायक भगवान दास सबनानी और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने अतिथि के रूप में उत्सव में भागीदारी की।

Grey%20Red%20Modern%20Youtube%20Thumbnail%20(6)


महोत्सव में बच्चों, युवा, बुजुर्गों और महिलाओं ने खूब पतंग उड़ाई। महिलाओं, बच्चों के लिए कई प्रकार की प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं। इसके अलावा टेकरी पर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए निःशुल्क पौधों का वितरण किया गया। सबनानी ने कहा कि मकर संक्रांति हमारी परंपराओं और संस्कारों का प्रतीक है। इस तरह के आयोजनों से हमें अपनी संस्कृति को बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों तक भारतीय संस्कृति को पहुंचाने में मदद मिलती है।


यह मौजूद रहे
इस अवसर पर भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष हरीश चांदवानी, महासचिव राम आसूदानी, उपाध्यक्ष हरीश मेघानी सहित सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरियानी महासचिव नरेश तलरेजा, अशोक माटा, नरेश गिदवानी सहित अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *