Headlines

Shri Ram Temple : युवा सदन में रामलला की भव्य महाआरती, आतिशबाजी

Shri Ram Temple : युवा सदन में रामलला की भव्य महाआरती, आतिशबाजी
👁️ 121 Views

भोपाल। BDC NEWS

Shri Ram Temple : सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका रखने वाले भोपाल की हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ को अनूठे अंदाज में मनाया। विधायक शर्मा ने अपने कार्यालय युवा सदन पर श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति सजाई है।

Grey%20Red%20Modern%20Youtube%20Thumbnail%20(2)

जिसका शुक्रवार को वर्षगाँठ की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने शुभारंभ किया था। इसी प्रदर्शनी के समक्ष शनिवार को विधायक रामेश्वर शर्मा ने भगवान श्रीराम की महाआरती कर वर्षगाँठ का पर्व मनाया। महाआरती में ढोल-ताशों की धुन पर रामलला की आरती उतारी गई। इस अवसर पर हुजूर विधानसभा सहित भोपाल के सैकड़ों युवा उपस्थित रहे। महाआरती के दौरान नागरिकों ने आतिशबाजी के साथ एक दूसरे को बधाई देकर वर्षगाँठ का पर्व मनाया।

Grey%20Red%20Modern%20Youtube%20Thumbnail%20(1)

महाआरती आयोजन में विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि – आज हम अयोध्या में प्रभु राम जी के आलौकिक दर्शन कर आ रहे हैं तो इसके पीछे अनेक बलिदानों की गाथा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रामभक्तों के संकल्प के लिए समर्पण है और हम जैसे करोड़ों रामभक्तों की प्रार्थनाएं हैं। मोदी के नेतृत्व में देश में ऐसा सकारात्मक परिवर्तन आया जिससे हमारे प्रभु के मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ और सुप्रीम कोर्ट से मुहर लगने के बाद आज हम उसका साकार स्वरूप दैख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि – अयोध्या में जो प्रभु श्रीराम जी का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है। ये हिन्दू अस्मिता के बढ़ते मान का प्रतीक है। इस उपलक्ष्य में भारत अपनी सांस्कृतिक स्वतंत्रता का उत्सव मना रहा है। सैकड़ों वर्षों की प्रतीक्षा के बाद भव्य राममंदिर बना है, उसमें प्रभु विराजमान हुए हैं, प्रभु विराजमान की यह पहली वर्षगांठ है, इसलिए इसे राममय स्वरूप में मनाया। ये वर्षगाँठ केवल सामान्य दिन नहीं है। यह हमारे गौरव का दिवस है, यह दिन आने वाली पीढ़ियों को गौरवान्वित अनुभव कराता रहेगा।

भोपाल डॉट कॉम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *