Damoh News : युवा उत्सव में प्रतिभा का प्रदर्शन, प्रतियोगिताएं हुईं

Damoh News : युवा उत्सव में प्रतिभा का प्रदर्शन, प्रतियोगिताएं हुईं
👁️ 165 Views

हेडलाइट्स

  • शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम
  • दो दिवसीय युवा उत्सव कार्यक्रम का हुआ समापन
  • विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं


दमोह रंजीत अहिरवार BDC NEWS
शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय दमोह में दो दिवसीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें वाद विवाद, रंगोली, पोस्टर निर्माण, प्रश्न मंच, नाटक व अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय समाज व राष्ट्र के परिवर्तन लाने में युवाओं की सशक्त भूमिका था, जिसमें प्रथम स्थान दुर्गेश विश्वकर्मा और आलिया बानो ने प्राप्त किया। आज का युवा और भारत का भविष्य विषय पर दुर्गेश विश्वकर्मा प्रथम प्रीति साहू द्वितीय एवं राखी तृतीय स्थान पर रहीं।

भोपाल डॉट कॉम दमोह ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *