Santnagar News : बापू-शास्त्रीजी को याद करते हुए स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े कांग्रेसी

Santnagar News : बापू-शास्त्रीजी को याद करते हुए स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े कांग्रेसी
👁️ 143 Views


संत हिरदाराम नगर. BDC NEWS
santnagar news : ‘स्वच्छ भारत अभियान’ से कांग्रेसियों ने खुद को जोड़ा है। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस ने स्वच्छता अभियान चलाकर महापुरूषद्वय को याद किया।

Grey%20Red%20Modern%20Youtube%20Thumbnail%20(1)


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने खीमनदास मार्केट मुख्य मार्ग पर साफ-सफ़ाई कर। बापू-शास्त्रीजी को पुष्पांजलि अर्पित की। ब्लॉक अध्यक्ष अशोक मारण ने कहा की गांधीजी का अहिंसा का मार्ग और शास्त्रीजी का जय जवान-जय किसान का नारा हर भारतवासी का मार्गदर्शन करता है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता त्रिलोक दीपानी ने कहा कि गांधीजी के हत्यारे गोडसे को मानने वाले लोग आज दिखावे के लिए गांधी जी को याद करते हैं। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेता माधु चांदवानी तथा आभार उप ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम लालवानी ने व्यक्त किया।

कांग्रेसजनों ने मुख्य मार्ग स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही बापू-शास्त्री जी के आदर्शोँ पर चलने का संकल्प लिया।

संतनगर ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *