Headlines

    MP Weather: 21 से 23 अप्रैल तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट, जानिए कहां होगी बारिश

    MP weather
    👁️ 176 Views

    Published by: Somil, 21 Apr 2024
    BDC NEWS भोपाल.

    MP weather: सूबे (मध्यप्रदेश) के अधिकांश जिलों में गर्मी तेवर तीखे हैं। हालांकि रविवार को कुछ जिलों में बदलाव देखा गया। राजधानी भोपाल में भी आसमान पर बादलों का डेरा रहा। बारिश की संभावना जताई जा रही है।

    मौसम के कई रंग

    अप्रैल में मौसम का मिजाज कभी गर्मी, कभी बारिश, कभी हवाओं वाला देखने को मिल रहा है। माह के पहले पखवाड़े में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होती रही, लेकिन उसके बाद गर्मी का दौर शुरू हुआ, कई जगहों पर तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचा।

    पश्चिमी विक्षोभ का असर

    मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 23 अप्रैल तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा. इस वजह से बूंदाबांदी और आंधी का दौर रहेगा। हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

    यहां हो सकती है बारिश

    21 अप्रैल को इंदौर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिवनी, मंडला, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, शहडोल और अनूपपुर जिलों में बारिश के आसार है। 22 अप्रैल को नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी और अनूपपुर जिलों में बारिश का अलर्ट है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *