👁️ 154 Views
दिल्ली. BDC NEWS
MP Weather : 15 APR 2024 को सुबह 08:30 बजे के प्रेक्षण पर आधारित मौसम का विवरण रख रहे हैं। पिछले 24 घंटो के दौरान मध्यप्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल, जबलपुर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे ।
