Headlines

    मध्यप्रदेश के तापमान में हो सकती गिरावट, बूंदाबांदी भी

    weather-update
    👁️ 297 Views


    भोपाल. BDC NEWS
    भोपाल में आज यानी पांच अप्रैल 2024 का न्यूनतम तापमान 21 ° c (डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 33 ° c (डिग्री सेल्सियस) तक रहेगा। पूरे दिन तापमान 21 ° c (डिग्री सेल्सियस) के आसपास बना रहेगा। मध्यप्रदेश में मौसम का बात करें तो आंशिक रूप से बादल छाये हुए। हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।
    छह अप्रैल से मौसम में परिवर्तन
    पांच अप्रैल यानी शुक्रवार को आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छह अप्रैल से मौसम के मिजाज में कुछ बदलाव हो सकता है। प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाने लगेंगे। साथ ही कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी का सिलसिला भी शुरू हो सकता है। जिसके चलते दिन के तापमान में कुछ गिरावट भी हो सकती है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *