Headlines

    एयरपोर्ट पर आग बुझाने वाले रिटायर्ड कर्मचारी की करतूत

    एयरपोर्ट पर आग बुझाने वाले रिटायर्ड कर्मचारी की करतूत
    👁️ 308 Views

    मामला संगीन और शर्मसार करने वाला है। खबर राजधानी के उपनगर हिरदाराम नगर के सीटीआ की है जहां 68 साल के एक बुजुर्ग ने अपने घर पर काम करने वाली नाबालिग के साथ रेप किया है। बुजुर्ग थाने में है.. बताया जा रहा है वह एयरपोर्ट के फायर अमले था।

     

    – बैरागढ में घर पर काम करने वाली नाबालिग का किया रेप

    भोपाल।BDC NEWS

    राजधानी के हिरदाराम नगर थाना इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी एयरपोर्ट का रिटायर्ड फायर कर्मचारी बताया जा रहा है। पीड़िता आरोपी के घर काम करती थी, घर ही उसके साथ बलात्कार किया गया है।

    पुलिस के मुताबिक सीटीओ इलाके में रहने वाले 68 साल के विनोद बैरवा पर उसके घर काम करने वाली युवती ने रेप का आरोप लगाया हैँ बलात्कार उस वक्त किया गया जब नाबालिग उसके घर काम करने गई थी। पीड़िता ने घर आकर पूरा मामला परिजनों का बताया, उसके बाद वे उसे लेकर थाने पहुंचे। मेडिकल परीक्षण के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।

    चुप रहने बनाया दबाव

    पीड़िता के परिजनों को कहना है कि वह उन्हे चुप रहने के लिए पैसे देने की बात कही गई। डराने का भी प्रयास किया गया। मामला दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तार कर ली है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *