नगर निगम अध्यक्ष चुनने के लिए मंथन कर रहे भाजपा पार्षद

नगर निगम अध्यक्ष चुनने के लिए मंथन कर रहे भाजपा पार्षद
👁️ 440 Views

— पर्यवेक्षक, जिलाध्यक्ष और महापौर बैठक में मौजूद

सबसे पहले

भोपाल।BY  गणेश तिवारी
अब बारी नगर निगम अध्यक्ष का नाम तय करने की है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने पर्यवेक्षक कविता पाटीदार और महापौर मालतीय राय के साथ पार्षद का मन टटोल रहे है। माना जा रहा है जल्द ही अध्यक्ष का नाम सामने आ सकता है। हालांकि अंतिम फैसला प्रदेश कार्यालय में ​बैठे संगठन के नेता करेंगे।

महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद निगम अध्यक्ष चुनने की कवायद तेज हो गई है। अंतिम दौर में पार्षदों के साथ चर्चा कर निगम अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए बैठक हो रही है, जिसमें भाजपा के सभी भाजपा पार्षद मौजूद हैं। बैठक में संगठन की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक कविता पाटीदार, महापौर मालती राय और भाजपा के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी मौजूद हैं।

बैठक में चेहरे
चयन के लिए हो रही बैठक में मंच पर मौजूद लोगों की बात करें तो अध्यक्ष पद के लिए जिन नामों की चर्चा है उनमें रवीन्द्र यति, किशन सूर्यवंशी नजर आ रहे हैं। अध्यक्ष के लिए सीनियर पार्षदों के नाम पर विचार किया जा रहा है। बैठक में तय नाम लेकर जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलेंगे। संगठन से हरी झंडी मिलते ही नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *