सावधान! SBI Reward Points के नाम पर खाली हो सकता है आपका बैंक खाता, भूलकर भी न करें यह गलती

SBI Reward Points Scam SBI Reward Points Scam

अगर आपके पास भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के नाम से कोई ऐसा मैसेज आया है जिसमें SBI Reward Points’ करने के लिए किसी APK फाइल को डाउनलोड करने को कहा गया है, तो रुक जाइए। यह आपकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है।

सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर इन दिनों एक नया स्कैम तेजी से पैर पसार रहा है। जालसाज मासूम लोगों को शिकार बनाने के लिए बैंक के नाम का सहारा ले रहे हैं। PIB Fact Check ने इस मामले पर आधिकारिक चेतावनी जारी की है।


क्या है पूरा मामला? (SBI Reward Points APK Scam Explained)

हाल के दिनों में कई यूजर्स ने शिकायत की है कि उन्हें अनजान नंबरों से SMS या व्हाट्सऐप मैसेज मिल रहे हैं। इन मैसेज में दावा किया जा रहा है कि आपके SBI खाते में हजारों रिवॉर्ड पॉइंट्स जमा हैं।

इन पॉइंट्स को कैश में बदलने या गिफ्ट वाउचर पाने के लिए आपको एक फाइल (APK File) डाउनलोड करने का लालच दिया जाता है। जैसे ही कोई यूजर उस लिंक पर क्लिक करता है, उसके फोन में एक संदिग्ध फाइल इंस्टॉल हो जाती है।

स्कैमर्स का नया तरीका

जालसाज अब सीधे लिंक की जगह APK फाइल (SBI Reward Points) भेज रहे हैं। यह एक तरह का ‘रिमोट एक्सेस’ टूल हो सकता है। इसे इंस्टॉल करते ही आपके फोन का पूरा कंट्रोल हैकर्स के पास चला जाता है। इसमें आपके बैंक के OTP, पासवर्ड और गैलरी तक की जानकारी चोरी हो सकती है।


SBI Reward Points के लिए PIB Fact Check ने क्या कहा?

भारत सरकार की आधिकारिक एजेंसी PIB Fact Check ने इस वायरल मैसेज की जांच की है। जांच में पाया गया कि यह पूरी तरह से फर्जी और खतरनाक है।

PIB Fact Check की चेतावनी: हम सब को यह समझना बहुत जरुरी है कि “SBI कभी भी अपने ग्राहकों को SMS या व्हाट्सऐप के जरिए कोई APK फाइल या ऐप डाउनलोड करने का लिंक नहीं भेजता है। कभी भी किसी को भी ऐसे मैसेज से अपनी निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए ।”


SBI की आधिकारिक गाइडलाइंस: ये 4 बातें हमेशा याद रखें

देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक State Bank of India ने स्पष्ट किया है कि वह अपने ग्राहकों से संपर्क करने के लिए सुरक्षित माध्यमों का ही उपयोग करता है। SBI बैंक ने सुरक्षा के लिहाज से निम्नलिखित बातें share की हैं:

  • किसी भी लिंक पर क्लिक न करें : बैंक कभी भी मैसेज में रिवॉर्ड रिडीम करने का डायरेक्ट लिंक नहीं भेजता।
  • APK फाइल से दूरी: बैंक कभी भी मोबाइल ऐप को किसी मैसेज के जरिए सीधे इंस्टॉल करने को नहीं कहता। हमेशा Play Store या App Store का ही उपयोग ही करना चाहिए |
  • निजी जानकारी: बैंक आपसे कभी भी आपका पिन (PIN), पासवर्ड या बैंक अकाउंट नंबर मैसेज पर नहीं मांगता।
  • पंजीकृत माध्यम: SBI की आधिकारिक वेबसाइट या ‘YONO SBI’ ऐप ही लेनदेन और रिवॉर्ड्स के लिए सही जगह है।

केंद्र की ‘महिला वर्क फ्रॉम होम योजना’ में ₹25,000 महीना? PIB ने किया फर्जी दावा एक्सपोज़!


कैसे SBI Reward Points चेक करें, जाने सही तरीका क्या है?

अगर आप वाकई अपने रिवॉर्ड पॉइंट्स चेक करना चाहते हैं, तो इन सुरक्षित तरीकों को अपनाएं:

  1. YONO App: अपने बैंक के आधिकारिक ‘YONO SBI’ ऐप में लॉगिन करें और वहां ‘SBI Rewards’ सेक्शन में जाएं।
  2. Net Banking: बैंक की आधिकारिक वेबसाइट onlinesbi.sbi पर जाकर नेट बैंकिंग के जरिए जानकारी लें।
  3. Customer Care: किसी भी संदेह की स्थिति में बैंक के पीछे दिए गए टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं ।

अगर आप ठगी का शिकार हो जाएं तो क्या करें?

साइबर एक्सपर्ट्स का मानना है कि डिजिटल युग में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। लेकिन यदि गलती से आपने फाइल डाउनलोड कर ली है, तो तुरंत ये कदम उठाएं:

  • इंटरनेट बंद करें: सबसे पहले अपने फोन का डेटा और वाई-फाई बंद करें ताकि हैकर डेटा न चुरा सके।
  • फोन को रीसेट करें: फोन को तुरंत फैक्टरी रीसेट (Factory Reset) करें ताकि वह फाइल डिलीट हो जाए।
  • बैंक को सूचित करें: अपने बैंक को तुरंत कॉल करके अपना अकाउंट और कार्ड ब्लॉक करवाएं।
  • साइबर कंप्लेंट: राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें।

जनता पर असर: यह जानकारी क्यों जरूरी है?

भारत में करोड़ों लोग डिजिटल बैंकिंग का उपयोग करते हैं, जिनमें से कई लोग तकनीकी रूप से इतने जागरूक नहीं हैं। जालसाज इसी का फायदा उठाते हैं। एक छोटा सा मैसेज आपकी पूरी जमा पूंजी को मिनटों में उड़ा सकता है।

यह खबर सिर्फ एक जानकारी नहीं, बल्कि आपके डिजिटल वॉलेट की सुरक्षा के लिए एक कवच है। इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ साझा करें, विशेषकर घर के बुजुर्गों के साथ जो अक्सर ऐसे लुभावने मैसेज का शिकार हो जाते हैं।

डिजिटल इंडिया के इस दौर में सुविधा के साथ-साथ जोखिम भी बढ़ा है। याद रखिए, “जागरूकता ही बचाव है।” SBI या कोई भी अन्य बैंक आपको पैसे देने के लिए कभी भी ऐप डाउनलोड करने का दबाव नहीं बनाएगा। ऐसे किसी भी मैसेज को तुरंत डिलीट करें और सुरक्षित रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *