सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक से हुई सगाई, जानें कौन है सानिया

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक से हुई सगाई, जानें कौन है सानिया

मुंबई. BDC News

क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे, अर्जुन तेंदुलकर ने बुधवार को मुंबई में बिजनेसमैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक से सगाई कर ली है। यह समारोह बेहद निजी रखा गया था, जिसमें केवल दोनों परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। हालांकि, तेंदुलकर और घई परिवार की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में दोनों साथ नजर आ रहे हैं।

कौन हैं सानिया और उनका परिवार?

सानिया चंडोक एक मशहूर बिजनेस परिवार से आती हैं, लेकिन वे लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वे मुंबई में ‘मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी’ की पार्टनर और डायरेक्टर हैं। यह एक छोटा वेंचर है, जो जानवरों की देखभाल, ग्रूमिंग और उससे संबंधित उत्पादों की सेवाएं प्रदान करता है।

वहीं, उनका परिवार, घई परिवार, हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। उनके दादा रवि घई ग्रेविस हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड के चेयरमैन हैं। उनका इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप 18.43 बिलियन डॉलर का मल्टीनेशनल बिजनेस है। मुंबई में भी उनका इंटरकॉन्टिनेंटल होटल है। इसके अलावा, घई परिवार मशहूर आइसक्रीम ब्रांड ‘ब्रूकलिन क्रीमरी’ का भी मालिक है।

अर्जुन तेंदुलकर का करियर:

25 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर एक फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हुए अपने रणजी डेब्यू मैच में शतक लगाया था। वे आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेलते हैं। अर्जुन ने 2018 में भारतीय अंडर-19 टीम के लिए भी खेला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *