श्री हनुमान जी जन्मोत्सव, मंगलवार व्रत, शनिवार पूजा, और अखंड रामायण के पाठ में प्रमुखता से गाये जाने वाली श्री हनुमान आरती (Shri Hanuman ji Aarti) है।
॥ श्री हनुमंत स्तुति ॥
मनोजवं मारुत तुल्यवेगं,
जितेन्द्रियं, बुद्धिमतां वरिष्ठम् ॥
वातात्मजं वानरयुथ मुख्यं,
श्रीरामदुतं शरणम प्रपद्धे ॥
Shri Hanuman ji Aarti lyrics
॥ आरती ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥
जाके बल से गिरवर काँपे ।
रोग-दोष जाके निकट न झाँके ॥
अंजनि पुत्र महा बलदाई ।
संतन के प्रभु सदा सहाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
दे वीरा रघुनाथ पठाए ।
लंका जारि सिया सुधि लाये ॥
लंका सो कोट समुद्र सी खाई ।
जात पवनसुत बार न लाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
लंका जारि असुर संहारे ।
सियाराम जी के काज सँवारे ॥
लक्ष्मण मुर्छित पड़े सकारे ।
लाये संजिवन प्राण उबारे ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
पैठि पताल तोरि जमकारे ।
अहिरावण की भुजा उखारे ॥
बाईं भुजा असुर दल मारे ।
दाहिने भुजा संतजन तारे ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
सुर-नर-मुनि जन आरती उतरें ।
जय जय जय हनुमान उचारें ॥
कंचन थार कपूर लौ छाई ।
आरती करत अंजना माई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥
जो हनुमानजी की आरती गावे ।
बसहिं बैकुंठ परम पद पावे ॥
लंक विध्वंस किये रघुराई ।
तुलसीदास स्वामी कीर्ति गाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥
॥ इति संपूर्णंम् ॥
Hanuman Chalisa : हनुमान चालीसा पढ़ने से जीवन की समस्याओं व भय से मुक्ति प्राप्त होती है
Read More : परीक्षा में सफलता के लिए हनुमान चालीसा
Know Bhopali Slangs…
Latest Hindi News: 25 Poore India me World Famous RAWANGI DAAL LO! Kya keh riye ho miyan Ko Khan, Kaise? Ekdum Bhannaat lag riya hega… व्हाट्सप्प चैनल से जुड़े
मध्य प्रदेश में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं!

Latest Hindi News: 3 LPG सिलेंडर : CM मोहन यादव के तेवर सख्त, मध्य प्रदेशभर में भारी जब्ती भोपाल: मध्य प्रदेश में रसोई गैस (LPG) की कालाबाजारी और अवैध जमाखोरी करने वालों के खिलाफ मोहन सरकार ने युद्ध स्तर पर अभियान छेड़ दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कड़े निर्देशों के बाद प्रशासन अब…
भगवा यात्रा भोपाल: हिंदू नववर्ष का शंखनाद, 18 मार्च को कुमार विश्वास का कवि सम्मेलन।

Latest Hindi News: 4 भोपाल। BDC News|bhopalonline,org राजधानी भोपाल के अटल पथ (टीटी नगर) पर रविवार को आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। हिन्दू नववर्ष और गुड़ी पड़वा के उपलक्ष्य में विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व वाली ‘कर्मश्री’ संस्था द्वारा विशाल भगवा यात्रा का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में नागरिकों…
विधानसभा चुनाव 2026 तारीख: जाने बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में कब होगी वोटिंग

Latest Hindi News: 2 Assembly Elections 2026: 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, बंगाल में दो तो तमिलनाडु में एक चरण में वोटिंग, 4 मई को नतीजे नई दिल्ली| BDC News|bhopalinline.org भारतीय निर्वाचन आयोग ने रविवार को देश के पांच महत्वपूर्ण राज्यों— पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के…

