भोपाल.BDC NEWS 30 April 2024
target on kamal nath : बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा राजधानी भोपाल के भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा की। सिरसा ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर सिख दंगों को लेकर आरोप तमाम आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 1984 के सिख दंगों में कत्ल ए आम में कमलनाथ का बड़ा हाथ था। बाकी के लोग भी छिंदवाड़ा के ही थे। बेकसूर सिखों का कत्ल करने वालों के खिलाफ मोदी के नेतृत्व में कार्रवाई हुई है।
लोकसभा चुनाव में भोपाल के भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा और प्रधानमंत्री मोदी को सिख समाज के समर्थन देने की बात कही। सिरसा ने कहा मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और आलोक शर्मा न केवल भरी मार्जिन से जीतें बल्कि सिखों का भी वोट उनके साथ लेकर दिल्ली जाएंगे। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सिरसा ने कहा, एक तरफ मोदीजी नेशन फर्स्ट की बात करते हैं। दूसरी तरफ गांधी परिवार है जो राम का नाम भी केवल फायदे के लिए लेता है।
गांधी परिवार और कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति और विरासत टैक्स लेने की बात करते हैं। पहले भी मंदिरों से टैक्स लेकर विशेष वर्ग को कांग्रेस दे चुकी है। केवल पंजाब में 1980 से 97 तक कांग्रेस ने एक लाख से ज्यादा सिखों को मरवाया। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर सिख दंगों को लेकर भी कई गंभीर आरोप भी लगाए।