Headlines

    मध्यप्रदेश सरकार का कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा

    सीएम मोहन यादव
    👁️ 319 Views

    भोपाल: BDC NEWS

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि सरकार जल्द ही पात्र अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान करेगी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि सरकार ने पदोन्नति का रास्ता खोज लिया है और इस संबंध में जल्द ही कैबिनेट में फैसला लिया जाएगा। इस निर्णय से लगभग चार लाख सरकारी अधिकारी और कर्मचारी लाभान्वित होंगे, जो कई वर्षों से अपनी पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं।

    डॉ. यादव ने कहा कि कई कर्मचारी बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और यह निर्णय उनके लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

    प्रमोशन क्यों रुके हुए थे?

    मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति 2016 से रुकी हुई है। उच्च न्यायालय ने 2002 के भर्ती और पदोन्नति नियमों में आरक्षण को रद्द कर दिया था, जिससे पदोन्नत कर्मचारियों के पदावनति की स्थिति बन गई थी। इसके बाद, सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया, जिसने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया, जिससे पदोन्नति प्रक्रिया रुक गई।

    भोपाल डॉट कॉम, ब्यूरो

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *