सियासत से बड़ी खबर… कमलनाथ-नकुल जा रहे हैं भाजपा में?
भोपाल. अजय तिवारी
मीडिया में बड़ी खबर मध्यप्रदेश से आ रही है। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले ऐसा झटका लग सकता है, जो प्रदेश में कांग्रेस को बर्दाश्त करना आसान नहीं होगा। बात कर रहे हैं कांग्रेस दिग्गज नेता कमलनाथ और उनके बेट नकुल नाथ की। लंबे समय यह अटकले लगाई जा रही हैं कि कमलनाथ अपनी कई दशक की राजनीतिक यात्रा में विचारधारा बदलाव का फैसला लेने वाले हैं। हालांकि हर बार भाजपा में जाने के सवाल को वह मजबूती खारिज करते रहे हैं। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है, कभी भी अटकलें हकीकत में बदलने वाली हैं। कहा जा रहा है, कमलनाथ अपने साथ अपने प्रभाव वाले विधायकों को लेकर भाजपा का दामन थामेंगे। कमलनाथ ने आने वाले दो दिनों के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए है। यह भी कहा जा रहा है कि कमलनाथ में दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं के संपर्क में हैं। दिल्ली से ही वह भाजपाई हो जाएंगे।
कमलनाथ को लेकर बयान आए
कमलनाथ के भाजपा में आने को लेकर भाजपा नेताओं के अलग-अलग बयान समाने आए हैं, जहां लोकसभा अध्यक्ष रही सुमित्रा ताई ने कहा था- रामनाम कहिए और भाजपा में आ जाइए। वहीं भाजपा के महासचिव और प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था- कमलनाथ को लेकर क्या करेंगे। वह भाजपा में नहीं आएंगे।
एक और चौंकाने वाला फैसला
वरिष्ठ पत्रकार विनोद तिवारी का कहना है भाजपा के चौंकाने वाले फैसले कहीं भी प्रदेश स्तर पर स्वीकार हैं, नहीं हैं। यह सोचकर नहीं लिए जाते। हाईकमान के स्तर फैसला होता है और हाईकमान से फरमान आता है। बस उस हिसाब से सबको चलना होता है। कमलनाथ-नकुल नाथ यदि भाजपा में आते हैं, तो कांग्रेस के लिए आने वाला समय बेहद कठिन होने वाला है।
मीडिया की खबरों के अलावा भरोसेमंद सूत्र भी खबर की पुष्टि कर रहे हैं।