अटल पथ पर नव संवत्सर का अभिनंदन आतिशबाजी के साथ

एआई इमैज एआई इमैज
  • अटल पथ पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने भव्य आतिशबाजी के साथ नव संवत्सर का अभिनंदन किया।
  • सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ विधायक रामेश्वर शर्मा ने मनाया नववर्ष, अटल पथ पर गगनचुंबी आतिशबाजी आकर्षण का केन्द्र रही।
  • आसमान में चमकदार आतिशबाजी के बिखरे रंग, विधायक रामेश्वर शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ हिन्दू नववर्ष का अभिनंदन किया।

भोपाल। BDC News| bhopalonline,org

हिन्दू नववर्ष को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। इसके स्वागत के लिए सभी अलग-अलग तरह के प्रबंध करते नजर रहे हैं। भोपाल की हुजूर विधानसभा से विधायक व कर्मश्री के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा का नववर्ष मनाने का अंदाज निराला है। वह प्रतिवर्ष हिन्दू नववर्ष पर विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन कराते हैं। इसके साथ ही नववर्ष की संध्या पर रंगारंग आतिशबाजी कर नववर्ष मनाते हैं। गुरूवार को गुड़ी पड़वा व चैती चंड के उपलक्ष्य में विधायक रामेश्वर शर्मा ने अटल पथ पर भव्य आतिशबाजी कर नये साल का अभिनंदन किया। भव्य गगनचूंबी आतिशबाजी से अटल पथ पर बिखरी रौशनी हर किसी के लिए आकर्षण का केन्द्र रही। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में नागरिकजनों ने आतिशबाजी के साथ एक दूसरे को नव संवत्सर की बधाई दी।

WhatsApp%20Image%202026 03 19%20at%208.19.06%20PM

इस दौरान विधायक शर्मा ने कहा कि – हिन्दू नववर्ष नव संवत्सर के आगमन तिथि कितनी शुभ है कि उसके आने पर प्रकृति भी अपना कलेवर बदलकर बासंती हो जाती है। इसी तिथि पर नवरात्रारंभ भी होता है जब हम नौ दिवसों तक जगत जननी माँ जगदम्बा के पूजन-अर्चन का सौभाग्य पाते हैं। भला इतने शुभ दिन पर प्रारंभ होने वाले वर्ष को हर्ष का अवसर बनाकर पर्व क्यों नहीं मनाया जाना चाहिए। इसी विचार के साथ भव्य आतिशबाज़ी एवं धूमधाम से नववर्ष के आगमन का आयोजन किया गया।

50 हजार से अधिक जनसैलाव ने पूरी रात काव्यपाठ का आनंद लिया

हिन्दू नववर्ष के अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा विगत 25 वर्षों से लगातार कवि सम्मेलन का आयोजन कराया जाता है। इस साल आयोजित कवि सम्मेलन में देश के ख्यातिप्राप्त कवि डॉ. कुमार विश्वास के साथ अन्य कवियों ने काव्यरस का ऐसा समाँ बांधा कि तड़के सुबह तक करतल की आवाज गूंजती रही। इस वर्ष कवि सम्मेलन में ऐतिहासिक जनसैलाव भी जुटा। कर्मश्री के इस आयोजन में 50 हजार से अधिक नागरिकों ने सम्मिलित होकर कविताओं का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *