रंगकर्मी से बुल्गारिया में नौकरी का झांसा देकर ऐंठे डेढ़ लाख, मामला दर्ज
भोपाल।
BDC News | bhopalonline.org
राजधानी के संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) इलाके में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का एक और मामला सामने आया है। इस बार ठगों ने एक रंगकर्मी (Artist) को अपना निशाना बनाया और उनके बेटे को बुल्गारिया भेजने के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुल्गारिया में दिखाई सुनहरी नौकरी
जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट रोड स्थित पंचवटी कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय कमलेश कुमार पेशे से रंगकर्मी हैं। उनका बैरागढ़ निवासी एक पुजारी मुकेश शर्मा से पुराना परिचय था। इसी जान-पहचान का फायदा उठाते हुए मुकेश ने कमलेश के इकलॉते बेटे रितेश को यूरोपीय देश बुल्गारिया में आकर्षक वेतन और शानदार सुविधाओं वाली नौकरी दिलाने का लालच दिया।

वीजा और फीस के नाम पर ली मोटी रकम
पीड़ित कमलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि आरोपी मुकेश शर्मा ने वीजा और अन्य जरूरी कागजी कार्रवाई के नाम पर मार्च 2025 में उनसे संपर्क किया। आरोपी ने महज दस दिनों के भीतर किस्तों में लगभग डेढ़ लाख रुपये वसूल लिए। बदले में पीड़ित को आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही रितेश का ऑफर लेटर और वीजा आ जाएगा।
टालमटोल के बाद पुलिस की शरण में
काफी समय बीत जाने के बाद भी जब रितेश को न तो कोई ऑफर लेटर मिला और न ही विदेश भेजने की कोई प्रक्रिया शुरू हुई, तो कमलेश को ठगी का अहसास हुआ। जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी मुकेश शर्मा लगातार टालमटोल करता रहा और पैसे देने से साफ इनकार कर दिया।
बैरागढ़ थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज
अंततः परेशान होकर कमलेश कुमार ने संत हिरदाराम नगर थाने में आवेदन दिया। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपी मुकेश शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उसने अन्य लोगों को भी इसी तरह अपना शिकार बनाया है।
रवि नाथानी की रिपोर्ट
लेटेस्ट अपडेट
- उज्जैन में सावन की गूंज: पहले दिन भस्म आरती और दिव्य श्रृंगार के साथ हुई शुरुआत

- Mulank Rashifal August 2026: जानिए मूलांक 1 से 9 तक का मासिक राशिफल

- अगस्त 2026 मासिक राशिफल: मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा यह महीना

- सावन मास का आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वैभव

- 30 जुलाई 2026 पंचांग और राशिफल: मेष से मीन राशि और मूलांक 1 से 9 का भविष्यफल

- अहंकार के महलों में सेंध, ‘कॉकरोच’ बने व्यवस्था के आईने

- CJP आंदोलन खत्म: 3 डिमांड, सरकार की लिखित गारंटी और 5 पॉइंट चार्टर का पूरा सच

- NEET पेपर लीक विवाद में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, 36 दिन के विरोध के बाद सरकार झुकी



