Headlines

    विराट श्री मानव सेवा संस्था ने संतनगर में भव्य चुनरी यात्रा निकाली

    विराट श्री मानव सेवा संस्था ने संतनगर में भव्य चुनरी यात्रा निकाली
    👁️ 154 Views

    भोपाल.BDC NEWS
    नवरात्र पर विराट श्री मानव सेवा संस्था ने संतनगर में भव्य चुनरी यात्रा निकाली, जिसमें विधायक रामेश्वर शर्मा शामिल हुए। इसके साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।


    चुनरी यात्रा संतनगर के संकट मोचन हनुमान मंदिर, बेहटा गांव से शुरू हुई। विराट श्री मानव सेवा संस्था द्वारा आयोजित इस यात्रा में, महिलाओं ने माता के भजन गाते हुए चुनरी लेकर मुख्य मार्गों से गुजरी, जहाँ उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।


    यात्रा में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राम बंसल, शेट्टी चनानी, कमल विधानी, लवीन मनसुखानी, रामू केवट, प्रदीप मेवाड़ा, शुभम केवट, मोर्कल बंटी, संतोष रजक भाऊ, दीपक मेहरा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
    यह चुनरी यात्रा का समापन विसर्जन घाट स्थित माता मंदिर पर हुआ।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *