भोपाल

राजाभोज एयरपोर्ट पर बना नया रिकॉर्ड, एक माह में डेढ़ लाख आए


दिसम्बर में उड़ानों का मूव्हमेंट 20, यात्रियों की संख्या 15 % तक बढ़ी

भोपाल. रितेश कुमार BDC NEWS
हवाई यात्रा से भोपाल आने वालों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। केवल एक माह में दिसंबर 2024 में डेढ़ लाख लोग विमान यात्रा करते हुए भोपाल आए हैं। उड़ानों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।


एयरपोर्ट अर्थारिटी से मिले आंकड़ों के अनुसार दिसम्बर में 1,373 उड़ानों के फेरे के साथ 1,50,976 यात्री भोपाल आए। जबकि साल 2023 के दिसम्बर माह में यात्रियों का आंकड़ा 1,31,259 था और उड़ानों के फेरे 1,143 थे। दिसम्बर में उड़ानों के मुवमेंट में 20 प्रतिशत अधिक और यात्रियों की संख्या में 15 प्रतिशत अधिक का इजाफा हुआ है।

विमान बढ़े, यात्री बढ़े, 9% का इजाफा हुआ

साल 2023 में कुल 13,481 उड़ानों का मूव्हमेंट हुआ था वहीं 2024 में यह मूव्हमेंट 14,711 पहुंच गया, 9 प्रतिशत तक इजाफा है, यात्रियों की संख्या साल 2023 में 13,20,205 थी जो साल 2024 में बढ़कर 15,26,629 तक पहुंच गई। यह 16 प्रतिशत का इजाफा है। इसी साल नवम्बर में यात्रियों की संख्या 1,37157 थी और इस बीच उड़ानों के फेर भी 1,224 लगे थे।
भोपाल डॉट कॉम ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *