Headlines

    बड़ी खबर : पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष साबू रीझवानी नहीं रहे

    बड़ी खबर : पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष साबू रीझवानी नहीं रहे
    👁️ 143 Views

    श्रद्धांजलि सभा से लौट रहे थे आया साइलेंट हार्ड अटैक

    हाई लाइट्स

    • सुबह 11 बजे से पार्थिव देह अंतिम दर्शनों के लिए रखी जाएगी
    • दोपहर 12 बजे अंतिम संस्कार संतनगर विश्राम घाट पर होगा
    • अंतिम संस्कार से पहले नेत्रों को दान किया जाएगा


    संत हिरदाराम नगर. BDC NEWS
    संतनगर से बड़ी खबर आ रही है। समाजसेवा, साहित्य और धार्मिक क्षेत्र का बड़ा नाम साबू रीझवानी फानी दुनिया को अलविदा कहकर चले गए हैं। अपने अंतिम समय में भी वह अपना दायित्व निभाकर गए। किसी के निधन पर भी पंचायत की श्रद्धांजलि अर्पित करने की परंपरा पूरी कर लौटते समय अचानक हृदयाघात से उनका निधन हो गया। वह 84-85 साल के थे। अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं।

    Grey%20Red%20Modern%20Youtube%20Thumbnail%20(3)


    बताया जा रहा है रीझवानी शुक्रवार शाम पंचायत के महासचिव माधु चांदवानी के साथ मीरा नरियानी के अंतिम संस्कार के बाद श्रद्धांलि सभा में हिस्सा लेकर लौट रहे थे। विश्रामघाट के बाहर जब वे स्कूटर पर बैठ रहे थे, तभी नीचे गिर गए। आनन-फानन में उन्हें संतनगर डीकेएस मल्टी हॉस्पटिल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    Grey%20Red%20Modern%20Youtube%20Thumbnail%20(2)


    बता दे रीझवानी भगवान झूलेलालजी की वेशभूषा में हर चैतीचांद की शोभा यात्रा में शामिल होते थे। वे पूज्य सिंधी पंचायत के पांच बार अध्यक्ष, एक बार उपाध्यक्ष और एक बार महासचिव रहे। शासकीय सेवा निवृत्त होने के बाद सिंधी साहित्य अकादमी के निदेशक भी रहे। वह मौजूदा पंचायत अध्यक्ष थे। 84-85 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर लगते ही अस्पताल के बाहर लोग जुटने लगे थे।

    Grey%20Red%20Modern%20Youtube%20Thumbnail%20(4)

    रीझवानी के निधन पर संतनगर में शोक व्याप्त है। सामाजिक संस्थाओं ने शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह किया जाएगा।

    Grey%20Red%20Modern%20Youtube%20Thumbnail%20(5)

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *