संत हिरदाराम नगर.| BDC News|bhopalonline.org
त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अफसरों की कानून व्यवस्था पर पैनी नजर है। खुद कमिश्नर मोर्चा संभाले हुए हैं। शनिवार रात पुलिस कमिश्नर संजय कुमार बैरागढ़ थाने पहुंचे। कमिश्नर ने त्योहारों के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने को पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
नए और पुराने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा करने के बाद पुलिस कमिश्नर बैरागढ़ थाने आए थे। इस दौरान उनके साथ डीसीपी मयूर खंडेलवाल और एसीपी आदित्य राज सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। होली और रमजान को लेकर ‘हाई अलर्ट’ निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात करने और नियमित पैदल गश्त करने को कहा, ताकि आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा हो सके।
अवैध गतिविधियों पर ‘जीरो टॉलरेंस’पुलिस कमिश्नर ने थाने के रिकॉर्ड और लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए सख्त रुख अपनाने को कहा। उन्होंने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को काबू करने के लिए सट्टे और जुए के ठिकानों पर विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने को कहा। सूचीबद्ध बदमाशों और गुंडागर्दी करने वाले तत्वों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी केवल कानून व्यवस्था तक सीमित न रहें, बल्कि आमजन से संवाद कर अफवाहों को रोकने का काम करें। पुलिस आयुक्त ने जोर देकर कहा कि नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाए और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलते ही बिना देरी किए कार्रवाई हो।
रिपोर्ट- रवि कुमार
यह भी पढ़ें…
- शौर्य का साया: भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में गूंजी NSG की दहाड़, ब्लैक कैट कमांडोज ने दिखाया ‘पावर शो’

- शेयर और सराफा बाजार : 6 अप्रैल 2026 – निवेशकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा सोमवार

- आज इन खबरों पर रहेगी नजर… MP में बदला रहेगा मौसम का अलर्ट, ट्रंप की धमकी का असर

- क्राइम फाइल: भोपाल की छह खौफनाक वारदातें, देश के रोंगटे खड़े कर दिए थे

- बैरागढ़ में मचेगा हड़कंप: बड़े तालाब को निगलने वाले अवैध ‘विले’ और ‘बंगलों’ पर चलेगा बुलडोजर

- बंगाल चुनाव 2026: ‘एमपी’ के धुरंधरों पर भरोसा: शिवराज और मोहन संभालेंगे मोर्चा

- भोपाल क्राइम न्यूज: खूनी संघर्ष, शराब पार्टी के शोर ने ली वारदात की शक्ल

- नदी के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’ बनेंगे कछुए: चंबल से गंगा तक पहुँचेगी स्वच्छता की नई लहर

