BDC News. पंडित ए के तिवारी, केपी एस्ट्रोलॉजर
पंचांग: 7 अगस्त 2025, गुरुवार
आज 7 अगस्त 2025, गुरुवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज का दिन इस प्रकार है:
तिथि:
- श्रावण शुक्ल त्रयोदशी: दोपहर 02 बजकर 28 मिनट तक
- चतुर्दशी: उसके बाद शुरू
नक्षत्र:
- पूर्वाषाढ़: दोपहर 02 बजकर 01 मिनट तक
- उत्तराषाढ़: उसके बाद शुरू
योग:
- विष्कम्भ: सुबह 06 बजकर 42 मिनट तक
- प्रीति: उसके बाद शुरू
महत्वपूर्ण समय:
- सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 46 मिनट पर
- सूर्यास्त: शाम 07 बजकर 07 मिनट पर
- चंद्रमा: रात 08 बजकर 11 मिनट तक धनु राशि में, उसके बाद मकर राशि में।
शुभ मुहूर्त:
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 21 मिनट से सुबह 05 बजकर 03 मिनट तक
- अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 53 मिनट तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 40 मिनट से 03 बजकर 34 मिनट तक
अशुभ समय:
- राहुकाल: दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक
विशेष:
- आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ माना जाता है।
आज का राशिफल
आज, 7 जुलाई 2025, सोमवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। चंद्रमा का गोचर मंगल की राशि वृश्चिक में है और शुक्र के साथ समसप्तक योग बना रहा है, जिसे ज्योतिष में बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा, आज अनुराधा नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग भी बन रहा है, जिससे कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद भाग्यशाली साबित होगा।
आइए जानते हैं, आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा।
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस का है। अपनी वाणी पर संयम रखें, बेवजह गुस्सा करने से बचें। माता से चल रहे वाद-विवाद को बातचीत से सुलझाएँ। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह काम आएगी। व्यवसाय में काम टालने से बचें।
वृषभ (Taurus)
जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है। लोगों का भला सोचेंगे, पर वे इसे स्वार्थ समझ सकते हैं। मन परेशान रहेगा।
मिथुन (Gemini)
धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। माता-पिता की सेवा का मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी डील फाइनल करते समय कागजात पर ध्यान दें। किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना न रखें।
कर्क (Cancer)
आज का दिन उलझनों से भरा रहेगा। काम समय पर पूरा न होने से तनाव हो सकता है। ससुराल पक्ष से धन उधार मिल सकता है। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लाएँ। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।
सिंह (Leo)
आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी रचनात्मकता रंग लाएगी। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएँ। परोपकार के कार्यों में रुचि रहेगी। सेहत संबंधी समस्या दूर होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कन्या (Virgo)
आज आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। हर काम सोच-समझकर करें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। नई डील फाइनल हो सकती है। नया वाहन खरीद सकते हैं।
तुला (Libra)
आज धन-धान्य में वृद्धि होगी। अपने मनमौजी स्वभाव के कारण परेशान हो सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश फायदेमंद रहेगा। माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को पुरस्कार मिल सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन कठिनाइयों से भरा रहेगा। माता से कहासुनी हो सकती है। लेनदेन बहुत सोच-समझकर करें। किसी से मांगकर वाहन न चलाएँ, दुर्घटना की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
धनु (Sagittarius)
आज का दिन मौज-मस्ती भरा रहेगा। अपने काम के लिए किसी दूसरे पर निर्भर न रहें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में समस्या आ सकती है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
मकर (Capricorn)
आज का वातावरण खुशनुमा रहेगा। संतान को परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ होगा। इनकम बढ़ाने पर ध्यान दें। नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे।
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन उन्नति का है। अपने काम में पूरी मेहनत से आगे बढ़ें। विदेश से व्यापार कर रहे हैं तो अजनबी पर भरोसा न करें। पुराने मित्र से मिलकर खुशी होगी। घर के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं।
मीन (Pisces)
आज का दिन पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देने का है। कार्यक्षेत्र में कुछ नया सोचेंगे, जिससे खुशी मिलेगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कानूनी मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। विरोधियों से सावधान रहे।
ध्यान रहे यह राशिफल सामान्य गणनाओं के आधार पर है।