MP Budget 2025 : मध्यप्रदेश की ‘मोहन सरकार’ के दूसरे बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है। तीन लाख नौकरियां का वादा किया गया है। जानिए वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के पिटारे से क्या निकला
भोपाल. अजय तिवारी BDC News
प्रदेश की मोहन सरकार का दूसरा बजट बुधवार को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ का बजट पेश किया गया है। राजस्व व्यय रुपए 2 लाख 90 हज़ार 261 करोड़ है। पूंजीगत परिव्यय रुपए 85 हज़ार 76 करोड़ होगा। राजकोषीय घाटे की सामान्य सीमा राज्य के सकल घरेलू उत्पाद की 3 फीसदी है। राजकोषीय घाटा रुपए 78 हजार 902 अनुमानित है जो राज्य के सकल घरेलू उत्पाद का 4.66 प्रतिशत है।
लाड़ली बहना के लिए राशि
लाड़ली बहना योजना के लिए 18679 करोड़ का प्रावधान किया गया है। मध्य प्रदेश बजट 2025-2026 में कोई नया कर प्रस्ताव नहीं है. पिछले बजट की तरह ही कोई नया कर नहीं लगाया गया है। श्री कृष्ण पाथेय के लिए 10 करोड़, राम वन गमन के लिए 30 करोड़ का प्रावधान किया गया है। राम वन पथ गमन के लिए 30 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
पर्यटन पर सरकार का फोकस
पर्यटन के लिए बजट में 507 करोड़ से 14 स्मारकों का निर्माण के लिए रखे गए हैं। ओंकारेश्वर में लोक, धर्म, संस्कृति, पर्यटन के लिए 1160 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
यह खास है बजट में
- 1 अप्रैल 2025 को DA को संशोधित सरकार करेगी।
- धान पर किसानों को बोनस मिलेगा।
- लाड़ली बहनों की राशि नहीं बढ़ाई जाएगी।
- हर विधानसभा में खेल स्टेडियम खोला जाएगा।
- मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू होगी, इसमें ग्रामीण नागरिकों को सस्ता और सुलभ परिवहन उपलब्ध होगा।
- मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के तहत 100 करोड़ राशि का प्रावधान किया गया।
- एमबीबीएस की 400 सीटें बढ़ाई जाएंगी।
- 50 जनजातीय स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए विदेश भेजा जाएगा
- 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज खुलेंगे।
- सभी शासकीय वाहनों को 15 साल की आयु के बाद रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फेसिलिटी में स्क्रैप किए जाएंगे।
- स्क्रैप पॉलिसी में नए वाहन क्रय करने पर मोटरयान कर में परिवहन वाहन के लिए 15 प्रतिशत तथा गैर परिवहन वाहन के लिए 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
- 11 नए आयुर्वेदिक महाविद्यालय खुलेंगे। स्वास्थ्य के लिए 23 हजार 533 करोड़ का प्रावधान किया गया।
- धार में डायनासोर जीवाश्म केंद्र बनाया जाएगा। खनिजों का संरक्षण भी किया जाएगा।
- MIT की स्थापना और 22 ITI कॉलेज भी खोले जाएंगे।
विपक्ष के तेवर
कांग्रेस ने किया वॉकआउट
मध्य प्रदेश बजट भाषण के बीच कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट किया। कांग्रेस ने कहा कि ये बजट जनता के लिए नहीं है। किसानों को वादे के मुताबिक समर्थन मूल्य नहीं दे रहे। जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार की जांच नहीं हो रही। मध्य प्रदेश का हर एक नागरिक 50 हजार के कर्ज में है।
सत्र के बीच विपक्ष का हंगामा
बजट सत्र के दौरान विपक्ष का हंगामा भी देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंधार में सदन में कहा कि सरकार झूठे आंकड़े पेश कर रही है। दलित आदिवासी के विकास के लिए कोई प्रावधान नहीं किया। नल जल योजना में भ्रष्टाचार हो रहा है। गौ माता सड़कों पर है।
लाड़ली बहना को लेकर सवाल
लाड़ली बहना योजना को लेकर कांग्रेस विधायक ने सवाल किए। अभिजीत शाह के सवाल पर सरकार ने जवाब देते हुए कहा कि, नवंबर 2023 के बाद एक भी महिला का नाम नहीं जोड़ा गया। वहीं योजना से अबतक 3,19,991 महिलाएं बाहर हो चुकी हैं यह महिलाएं 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के कारण अपात्र घषित हुई हैं।