अजित दादा पंचतत्व में विलीन, पार्थ और जय ने दी मुखाग्नि

अजित दादा पंचतत्व में विलीन, पार्थ और जय ने दी मुखाग्नि

बारामती. BDC News/bhopalonline.org 12.40 PM।update।

बारामती के काटेवाड़ी स्थित विद्या प्रतिष्ठान मैदान में गुरुवार को महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार का अंतिम संस्कार हो गया। उनके दोनों बेटों पार्थ और जय पवार ने मुखाग्नि दी। अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार, दोनों बेटे पार्थ-जय, चाचा शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले मौजूद रहे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, गोवा सीएम प्रमोद सावंत, पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे पहुंचे। अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।

बारामती. BDC News/bhopalonline.org

महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेता अजित पवार के अंतिम संस्कार की तैयारियां अब अपने आखिरी चरण में हैं। उनके निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है और अपने नेता को अंतिम विदाई देने के लिए प्रदेश के कोने-कोने से समर्थक बारामती के विद्या प्रतिष्ठान पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने भारी भीड़ और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।

राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी विदाई

अंतिम विदाई की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होगी, जब उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए विद्या प्रतिष्ठान लाया जाएगा। अंतिम संस्कार का समय सुबह 11:00 से 11:30 बजे के बीच निर्धारित किया गया है, जो पूरी तरह से राजकीय सम्मान (State Honours) के साथ संपन्न होगा। समर्थकों की सुविधा के लिए पूरे परिसर में बड़ी LED स्क्रीन्स लगाई गई हैं, ताकि वहां मौजूद हजारों लोग अंतिम दर्शन कर सकें।

अंतिम दर्शन के लिए भव्य तैयारियां

अंतिम विदाई को भव्य बनाने के लिए विद्या प्रतिष्ठान में रात भर काम चला, जहाँ 8 फीट ऊँचा एक विशेष स्टेज तैयार किया गया है। इस स्टेज को बड़ी संख्या में फूलों से सजाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है। बारामती और आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किए गए हैं ताकि वीआईपी काफिले और आम जनता को असुविधा न हो।


यह भी पढ़ें.. महाराष्ट्र विमान हादसा: उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, प्लेन क्रैश में 5 की मौत

ब्रेकिंग…

ajit%20(2)
  • विमान हादसा: घटनास्थल पर जांच कर रही डीजीसीए और फॉरेंसिक की टीम
  • महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे काटेवाड़ी पहुंचे
  • अंतिम संस्कार से पहले काटेवाड़ी स्थित आवास लाया गया अजित पवार का पार्थिव शरीर
  • एनसीपी प्रमुख शरद पवार विद्या प्रतिष्ठान मैदान में मौजूद
  • बारामती: काटेवाड़ी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अजित पवार को दी गई अंतिम विदाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *