BHOPAL Gold-Silver Price: सोने में गिरावट, चांदी में चमक.. जाने आज के भाव
भोपाल. BDC News
BHOPAL Gold-Silver Price : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज यानी 21 फरवरी 2025 को का सोने का भाव 24 कैरेट के लिए 88,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट के लिए 80,750 रुपये है। भारतीय बाजार में सोने में बड़ी गिरावट आई है। भारतीय बुलियन (www.bullions.co.in) के मुताबिक, भोपाल में 22 कैरेट सोने का रेट आज: 78,723 रुपए/10 ग्राम है, जो बीते दिन 20 फरवरी को 78,883 रुपए था। 24 कैरेट सोने के दाम आज: 85,880 Rs/10gm हैं, जो 21 फरवरी को 86,000 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,772 रुपए बढ़कर 97,789 रुपए पर पहुंच गया है।
आज भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
ग्राम | 24कैरेट सोने के दाम | डेली प्राइस चेंज |
---|---|---|
1 ग्राम | ₹ 8,809 | + ₹ 39 |
8 ग्राम | ₹ 70,472 | + ₹ 312 |
10 ग्राम | ₹ 88,090 | + ₹ 390 |
100 ग्राम | ₹ 8,80,900 | + ₹ 3,900 |
आज भोपाल में 22 कैरेट सोने के दाम
ग्राम | 22कैरेट सोने के दाम | डेली प्राइस चेंज |
---|---|---|
1 ग्राम | ₹ 8,075 | + ₹ 35 |
8 ग्राम | ₹ 64,600 | + ₹ 280 |
10 ग्राम | ₹ 80,750 | + ₹ 350 |
100 ग्राम | ₹ 8,07,500 | + ₹ 3,500 |
इन भावों में GST, TCS और अन्य चार्ज शामिल नहीं हैं। सोने के आभूषण खरीदने पर यह लागू हो जाते हैं। साथ ही ज्वेलर्स मेकिंग चार्ज भी लेते हैं।
कैसे पहचाने सोने की शुद्धता
- सोने की शुद्धता की पहचान के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉल मार्क दिए जाते हैं.
- 24 कैरेट सोने के आभूषणों पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है.
- ज़्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं.
- कैरेट 24 से ज़्यादा नहीं होता और कैरेट जितना ज़्यादा होगा सोना उतना ही शुद्ध होगा.
स्वर्ण-व्यापारी संघ (संत हिरदाराम नगर) बैरागढ़,भोपाल (म प्र)
स्वर्ण व्यापारी संघ द्वारा आज के निर्धारित भाव
स्वर्णभूषण 24 कैरेट -8️⃣6️⃣1️⃣0️⃣प्रतिग्राम
स्वर्णभूषण 22 कैरेट -7️⃣9️⃣2️⃣0️⃣प्रतिग्राम
स्वर्णभूषण 20 कैरेट -7️⃣2️⃣3️⃣0️⃣प्रतिग्राम
स्वर्णभूषण 18 कैरेट -6️⃣5️⃣4️⃣5️⃣प्रतिग्राम
- उपरोक्त भाव मे आभूषणों की बनवाई तथा बिक्री कर (GST) सम्मिलित नहीं है |
- उपरोक्त भाव नगद भुगतान करने पर ही लागू होगा अन्यथा डिलेवरी दिनांक का भाव लगेगा |
- माल डिलेवरी समय पर नहीं होने पर माल बिक्री मंजूरी तथा बाजार भाव से जो नुकसान होगा वह एडवांस में से काटकर भुगतान वापस होगा |
24 कैरेट सोना
24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है। शुद्ध सोना या 24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्धता का संकेत है और इसमें किसी अन्य मेटल को नहीं मिलाया जाता। 24 कैरेट सोने का इस्तेमाल सोने के सिक्के और बार को बनाने में किया जाता है। सोने के लिए अन्य विभिन्न शुद्धताएँ भी होती हैं और इन्हें 24 कैरेट की तुलना में मापा जाता है।
22 कैरेट सोना
22 कैरेट सोना ज्वैलरी मेकिंग के लिए बेहतर होता है। यह 22 पार्ट्स सोने और दो पार्ट्स सिल्वर, निकेल या कोई अन्य मेटल होता है। अन्य मेटल्स की मिक्सिंग से सोना अधिक कड़ा होता है और ज्वैलरी के लिए उपयुक्त रहता है। 22 कैरेट सोना 91.67 प्रतिशत शुद्धता का संकेत है।
भोपाल डॉट कॉम, बिजनेस डेस्क